गुवा: सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक बोलेरो गाड़ी बिचाईकिरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो (संख्या – OD 09A 8688) बड़ाजामदा से गुवा की ओर आ रही थी। संयोगवश इस हादसे में चालक पूरी तरह सुरक्षित बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो चालक वाहन में अकेला था और बिचाईकिरी गांव पहुंचने से कुछ पहले ही वाहन पर उसका नियंत्रण हट गया, जिससे बोलेरो सड़क किनारे पलट गई। यह बोलेरो गाड़ी गुवा सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) के अधीन कार्यरत है।
जनशताब्दी एक्सप्रेस पकड़ाने के कयास, वापसी में हुआ हादसा
स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि यह बोलेरो किसी सेल अधिकारी को जनशताब्दी ट्रेन पकड़वाने के लिए बड़ाजामदा ले गई थी और वहीं से लौटने के क्रम में यह दुर्घटना हुई। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घटना की सूचना मिलते ही गुवा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि बोलेरो चालक दुर्घटना के समय अकेले था और वह पूरी तरह सुरक्षित है। वाहन की स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: झारखंड-ओडिशा सीमा पर ‘आतंक’ बना हाथी, ली एक और जान – वन विभाग पर उठे सवाल
There is no ads to display, Please add some


















































