Jamshedpur : गौसेवा के संकल्प को मिला निरंतरता का संबल, मारवाड़ी सम्मेलन की अनुकरणीय पहल

जमशेदपुर: मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा द्वारा चलाए जा रहे ‘पहली रोटी गौ माता की’ अभियान को आज चार वर्ष पूरे हो गए. इस अवसर पर टाटानगर गौशाला में आयोजित कार्यक्रम में गायों को रोटी, गुड़, हरी सब्जी और चारा खिलाकर सेवा योजना के निरंतर संचालन की घोषणा की गई.

प्रतिदिन 200 रोटियां टाटानगर गौशाला में रहने वाली गौमाताओं को समर्पित की जाती हैं. यह प्रयास न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि पशु कल्याण की दिशा में एक प्रेरणादायक सामाजिक उदाहरण भी बन चुका है.

शाखा अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, महासचिव बबलू अग्रवाल और कोषाध्यक्ष सन्नी संघी ने इस अवसर पर समाज के अन्य लोगों से भी गौसेवा में भागीदारी का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि “गौ माता के प्रति सम्मान और सेवा भारतीय संस्कृति की आत्मा है, और यह प्रयास हमारी परंपरा को सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ता है.”

टाटानगर गौशाला समिति के अध्यक्ष कैलाश सरायवाला और महासचिव महेश गोयल ने मारवाड़ी सम्मेलन की इस सतत पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि “सेवा का यह भाव समाज को जोड़ने वाला तत्व है, जो संवेदना और सहअस्तित्व की भावना को बढ़ाता है.”

इस मौके पर कार्यक्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के जिलाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, ओमप्रकाश रिंगसिया, दीपक पारीक, प्रमोद सरायवाला, सांवरमल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, लालचंद अग्रवाल, संजय झाझरिया, हर्ष मुनका, निर्मल पटवारी, दिनेश छापोलिया, नरेश अग्रवाल, गिरधारी खेमका, कमलेश चौधरी, सुनील अग्रवाल, कुशल गनेड़ीवाल, अश्विनी अग्रवाल, राहुल चौधरी, अजय भालोटिया, मंटू अग्रवाल, दीपक चेतानी, शिवशंकर महेश्वरी, उमेश खिरवाल, प्रमोद खन्ना, संजय शर्मा, कमल लड्डा, बॉबी जैन, लक्ष्मीनारायण बंसल, पीयूष गोयल, कौशल अग्रवाल और सुरेश शर्मा लिप्पु सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : JSSC ने निकाली 1373 माध्यमिक शिक्षक पदों पर वैकेंसी, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुनप में होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज, अनिल मोदी ने मंत्री को लिखा पत्र पुराने दर पर ही टैक्स लेने का किया अनुरोध

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड श्रमिक संघ 01 मई क रैली निकाल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुरू करेगी जन आंदोलन : शैलेन्द्र मैथी 

जमशेदपुर : झारखण्ड श्रमिक संघ (झामुमो) एवं अन्य श्रमिक संगठनों ने एक साथ मिलकर 1 मई 2026 को साकची आमबगान मैदान में मजदूर दिवस मनाएगा और उलगुलान का शंखनाद करेगा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time