Jamshedpur: बागबेड़ा में गंदगी हटाने के बाद अब ब्लीचिंग छिड़काव से संक्रमण रोकने की पहल

जमशेदपुर: स्थानीय विधायक संजीव सरदार के प्रयासों से बागबेड़ा क्षेत्र में स्वच्छता अभियान ने नई गति पकड़ी है। हाल ही में जुगसलाई नगर परिषद की मदद से बागबेड़ा रोड स्थित कचरा स्थल से भारी मात्रा में कचरे को हटाया गया था। इस अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए शनिवार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता एवं उनकी टीम द्वारा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कर उस स्थान को संक्रमण मुक्त बनाने का प्रयास किया गया।

सुनील गुप्ता ने बताया कि यह कार्य महज एक आरंभ है। आने वाले दिनों में पूरे बागबेड़ा क्षेत्र को स्वच्छ, रोगमुक्त और पर्यावरण अनुकूल बनाने हेतु एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गंदगी के कारण फैलने वाले रोगों और दुर्गंध से निजात दिलाने के लिए नियमित सफाई और सैनिटाइजेशन अनिवार्य है। इसके लिए स्थानीय नागरिकों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के साथ राज नारायण यादव, रंजय सिंह और सतीश ने भी ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव में सहयोग दिया। टीम भावना के साथ चलाए गए इस अभियान से यह संदेश गया कि यदि प्रशासन, जनप्रतिनिधि और जनता एकजुट हो जाए, तो स्वच्छता का सपना साकार हो सकता है।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: नोडल पदाधिकारियों ने किया पंचायतों का दौरा, विकास कार्यों का लिया जायजा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Chaibasa : विधायक सोनाराम सिंकु बने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस के अध्यक्ष, कांग्रेसियों ने दी बधाई

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष एवं जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सोनाराम सिंकु को कांग्रेसियों ने परिसदन में उन्हें पुष्प गच्छ देकर हार्दिक बधाई दिया है। कांग्रेसियों ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time