Gamharia: टाटा स्टील फाउंडेशन के ‘कौशलयान’ कंप्यूटर प्रशिक्षण के सफल प्रतिभागियों को मिला प्रमाणपत्र

गम्हरिया: गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत दुग्धा पंचायत में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘कौशलयान’ कार्यक्रम के तहत निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों के बीच प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया. यह आयोजन पंचायत भवन परिसर में हुआ, जिसकी अध्यक्षता उप मुखिया दिलीप महतो ने की.

कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील गम्हरिया के चीफ रंजन कुमार, फाउंडेशन हेड सत्यनारायण नंदा, प्रशिक्षण प्रबंधक ऋचा कुमारी तथा कौशलयान के एडमिन मैनेजर ने संयुक्त रूप से किया. अतिथियों ने कहा कि आज के दौर में जैसे हवा, पानी और भोजन जरूरी हैं, वैसे ही कंप्यूटर का ज्ञान भी जीवन के लिए अपरिहार्य बन चुका है.

इस मौके पर पंचायत के कई ग्रामीण भी उपस्थित रहे. विशेष रूप से बबलू प्रधान, अनिल सोरेन, अजय तंतूबाई, देवाशीष प्रधान समेत दुग्धा के कई बच्चों ने प्रमाणपत्र प्राप्त किए, जिन्होंने इस डिजिटल प्रशिक्षण को गंभीरता से पूर्ण किया.

इसे भी पढ़ें : Shefali Jariwala के अचानक निधन से टूटा Parag Tyagi का मन, कहा – “हर जन्म में खोजूंगा तुम्हें”

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time