Gua : झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने  देशव्यापी हड़ताल का मांगा समर्थन

गुवा :  49 श्रम कानून को खत्म कर केवल चार श्रम कानून को लागू करने के विरोध देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया गया है. इसके  समर्थन में झारखंड जेनरल कामगार यूनियन के बैनर तले यूनियन के जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य मानसिंह तिरिया ने नोवामुन्डी,बड़ाजामदा, किरीबुरू,गुवा के खदान प्रतिष्ठानों के गेट एवं बाजार में मजदूर के बीच देशव्यापी हड़ताल को लेकर समर्थन मांगा। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर कहा कि चार लेबर कोड्स रद्द करो, सभी सामाजिक सुरक्षा लाभ दो, मजदूर किसानों की रोजी-रोटी और अधिकारों पर बढ़ते हमले, बढ़ती महंगाई बेरोजगारी, चार श्रम सांहिताओं के ख़िलाफ़, समान काम समान वेतन, 12-12 घंटा काम महिलाओं को रात में काम करने पर 15 सौ रूपए हाजिरी लागू करो, 240 दिन के बाद परमानेंट नौकरी, पलायन रोकने आदि बातों को रखा गया। मौके पर बिंद्रय सुरेन, सुनील लागुरी,कैरा तिरिया,बुधराम लागुरी, कृष्णा मेरल, सुदेश लोहरा आदि उपस्थित थे। गौरतलब हो कि ट्रेड यूनियनों ने इसके खिलाफ 9 जुलाई को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है.

इसे भी पढ़ें : Saraikela: शिक्षा कार्यालय के निरीक्षण में पहुंचे DEO, बंद मिला कार्यालय – रोका गया सभी कर्मियों का वेतन

Spread the love

Related Posts

Gua : राजाबुरु खदान में स्थानीय लोगों को रोजगार की मांग, 13 फरवरी को आंदोलन की चेतावनी

स्थानीय ग्रामीणों ने रोजगार में प्राथमिकता की मांग को लेकर जताया आक्रोश गुवा सेल प्रबंधन को चेतावनी दी गुवा : राजाबुरु खदान को लेकर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों में आक्रोश…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा लीज नवीनीकरण के नाम पर मूलवासी अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : झारखंड मूलवासी अधिकार मंच

मूलवासी, रैयत और विस्थापितों के अधिकार सुनिश्चित किए बिना लीज नवीनीकरण पर रोक की मांग उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, 20 फरवरी को धरना-प्रदर्शन की चेतावनी जमशेदपुर : टाटा कंपनी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *