Jhargram: झाड़ग्राम में बंदरों का कहर, शिक्षक पर किया हमला – छात्र सहमे

झाड़ग्राम: झाड़ग्राम जिले के मानिकपाड़ा इलाके में इन दिनों हनुमानों का उत्पात लोगों की चिंता का कारण बना हुआ है। बीते एक सप्ताह से इस क्षेत्र में 8-10 हनुमानों का एक झुंड लगातार लोगों पर हमला कर रहा है। अब तक छह से अधिक लोग इनके हमले का शिकार हो चुके हैं।

ताजा घटना में विवेकानंद विद्यापीठ हाई स्कूल के संस्कृत शिक्षक गोवर्धन भुइयां उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब एक हनुमान ने अचानक उनके गाल पर काट लिया। इससे वे लहूलुहान हो गए। साथियों ने उन्हें तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि स्कूल के परिसर में स्थित एक पुराना बरगद का पेड़ इन हनुमानों का अस्थायी ठिकाना बना हुआ है। रोजाना आने-जाने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों पर इनका अचानक हमला हो रहा है।

स्थानीय लोग, विशेषकर महिलाएं और बच्चे, भयभीत हैं और आम रास्तों पर चलने से भी डरने लगे हैं। स्कूल के छात्र भी डर और असुरक्षा की भावना के साथ पढ़ाई के लिए आ रहे हैं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने विद्यालय परिसर में पिंजरा लगाकर हनुमानों को पकड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वहीं, जिला अधिकारी सुनील अग्रवाल ने भी वन विभाग को शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

स्थानीय प्रशासन का कहना है कि यदि जल्द कदम नहीं उठाए गए, तो यह स्थिति और भी बिगड़ सकती है।

इसे भी पढ़ें : Gua : झारखंड जेनरल कामगार यूनियन ने  देशव्यापी हड़ताल का मांगा समर्थन

Spread the love

Related Posts

Gua : बाजार काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों…

Spread the love

Bahragora : हाथियों के झुंड ने धानघोरी गांव में मचाया उत्पात, सब्जी की फसलें की बर्बाद

बहरागोड़ा :बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत धानघोरी गांव में रविवार रात करीब छह हाथियों के एक झुंड ने जमकर तांडव मचाया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक क्षति हुई है। श्मशान घाट की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time