Jhargram: सिंचाई मंत्री ने किया कटाव प्रभावित इलाकों का व्यापक निरीक्षण, जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा

झाड़ग्राम: पश्चिम बंगाल सरकार के सिंचाई मंत्री मानस भुइयां ने बुधवार को झाड़ग्राम जिले के कई नदी किनारे कटाव प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया। उनका दौरा सर्किट हाउस, झाड़ग्राम से शुरू होकर गोपीबल्लभपुर नंबर 2 ब्लॉक के तपसिया गांव से प्रारंभ हुआ।

मलंचा गांव में स्वर्णरेखा नदी के किनारे तटबंधों के कटाव को देखकर मंत्री ने गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने वहां से सचिव को फोन कर तत्काल जानकारी दी और साथ आए सहायक अभियंता को त्वरित योजना तैयार करने का निर्देश दिया। ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि,
“मुख्यमंत्री ने मुझे स्वयं भेजा है. यहां की स्थिति देखकर जल्द कार्यवाई होगी. घबराने की जरूरत नहीं है।”

इसके बाद मंत्री का काफिला गोपीबल्लभपुर नंबर 1 ब्लॉक के अमरदा क्षेत्र पहुंचा, जहां उन्होंने जलभराव से क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

यात्रा के अंतिम पड़ाव में मंत्री सतमा इलाके पहुंचे, जहां उन्होंने फिर नदी कटाव और प्रभावित घरों का जायजा लिया। उनके साथ जिलाधिकारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

दोपहर बाद मंत्री भुइयां ने जिलाधिकारी कार्यालय में एक समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों से स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान और दीर्घकालिक योजना पर ध्यान केंद्रित करने को कहा।

 

इसे भी पढ़ें :  Sawan 2025: 11 जुलाई से शुरू हो रहा है महादेव का प्रिय सावन, जानिए सावन में धरती पर क्यों आते हैं भोलेनाथ?


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

Spread the love

Chaibasa : 26 सितंबर के लोक भवन मार्च की तैयारी में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता, पश्चिमी सिंहभूम जिला से होगी जोरदार भागीदारी : सोनाराम सिंकु

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : श्रीराम मंदिर चंदा चोरी एवं खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर आगामी 26…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time