Sawan 2025: शिवभक्तों का सबसे पावन महीना — सावन आज से, इन मंत्रों का शिव पूजन में करें जप

रांची: शिवभक्तों का सबसे पावन महीना — सावन — आज से आरंभ हो गया है. यह महीना 11 जुलाई से 9 अगस्त (रक्षा बंधन) तक चलेगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पूरे महीने में रोज शिव पूजा और व्रत करने की परंपरा है. जो श्रद्धालु मंदिर नहीं जा सकते, वे घर पर ही सरल विधि से शिव पूजन कर पुण्य प्राप्त कर सकते हैं. इस बार सावन में कुल चार सोमवार आएंगे: 14, 21, 28 जुलाई और 4 अगस्त.

शिव पूजन के लिए क्या होनी चाहिए तैयारी?
पूजन सामग्री: तांबे का लोटा, गंगाजल, जल, घी, दूध, दही, मिश्री, शहद, चंदन, बिल्व पत्र, चावल, जनेऊ, आंकड़े के फूल, धतूरा, मिठाई, दूर्वा, अबीर, गुलाल, भांग, भस्म, इत्र, देवी पार्वती के लिए लाल चुनरी, कुमकुम, चूड़ियां, सिंदूर आदि.

कौन-कौन से मंत्र शिव पूजन में करें जप?
महत्वपूर्ण शिव मंत्र:
ॐ नमः शिवाय।
ॐ सांब सदा शिवाय नमः।
ॐ गौर्यै नमः।
ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव।
ॐ उमा महेश्वराय नमः।

महामृत्युंजय मंत्र:
ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगंधिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात्॥

कैसे करें घर पर शिव पूजा? जानिए 10 आसान चरण

  • प्रातः स्नान के बाद पूजन का संकल्प लें.
  • सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें, उन्हें स्नान कराकर हार-फूल, दूर्वा व लड्डू अर्पित करें, धूप-दीप जलाकर आरती करें.
  • अब शिवलिंग पर जल में गंगाजल मिलाकर अभिषेक करें.
  • दूध, दही, घी, शहद और मिश्री से बना पंचामृत चढ़ाएं.
  • इसके बाद स्वच्छ जल से पुनः अभिषेक करें.
  • शिवलिंग पर चंदन, फूल, बिल्व पत्र, धतूरा, अबीर, गुलाल, इत्र, वस्त्र आदि अर्पित कर श्रृंगार करें.
  • देवी पार्वती को लाल चुनरी, चूड़ियां, कुमकुम व फूल चढ़ाएं.
  • मौसमी फल व मिठाई अर्पित करें.
  • कपूर व दीप जलाकर भगवान की आरती करें.
  • अंत में क्षमा याचना करें – पूजन में हुई किसी भूल के लिए.

सावन में और कौन-कौन से पर्व रहेंगे विशेष?

  1. 21 जुलाई: पहली एकादशी
  2. 24 जुलाई: हरियाली अमावस्या
  3. 29 जुलाई: नाग पंचमी
  4. 5 अगस्त: दूसरी एकादशी
  5. 9 अगस्त: रक्षा बंधन

 

 

इसे भी पढ़ें :  Sawan 2025: 11 जुलाई से शुरू हो रहा है महादेव का प्रिय सावन, जानिए सावन में धरती पर क्यों आते हैं भोलेनाथ?

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो में बन रहे फ्लाईओवर के निर्माण कार्य पर विधायक सरयू राय का तंज, कहा-गाड़ी के आगे घोड़ा रख दिया, ऐसे कैसे चलेगा विकास का काम

    वन विभाग की अनुमति के बिना हो रहा मानगो फ्लाइओवर का काम पायल सिनेमा के पास वन विभाग की जमीन पर बना दिया गया है रैंप सड़क हुई संकरी, रोज…

    Spread the love

    Chaibasa : जिलाध्यक्ष सोनाराम सिंकु के नेतृत्व में चाईबासा में कांग्रेस का विरोध मार्च, मतदाता सूची की पारदर्शिता को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारभूत कड़ी है : विधायक सोनाराम सिंकु चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : मतदाता सूची की शुचिता, प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की रक्षा और निर्वाचन प्रक्रिया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time