Jadugora: चार साल से अधूरी पुलिया बनी जानलेवा जाल, फंसा केला लदा ट्रक – घंटों लगा जाम

जादूगोड़ा: पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा को जमशेदपुर से जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर स्थित गोंडाडीह में वर्षों से अधूरी पड़ी पुलिया इन दिनों आम जनता के लिए जान का खतरा बन चुकी है। इस पुलिया का निर्माण कार्य स्वर्णरेखा परियोजना के तहत वर्ष 1984 में नहर निर्माण के साथ शुरू हुआ था, जो अब तक पूरा नहीं हो पाया है।

बीते दिनों हुई झमाझम बारिश के कारण पुलिया की हालत और बदतर हो गई। केले से लदा एक ट्रक इसी पुलिया में फंस गया जिससे जादूगोड़ा-सुंदरनगर मुख्य मार्ग पर लंबा जाम लग गया। कई यात्रियों और वाहन चालकों को मजबूरी में वैकल्पिक रूट अपनाकर जमशेदपुर पहुंचना पड़ा।

स्थानीय भाजपा नेता अशोक दास ने बताया कि इस पुलिया को लेकर कई बार आंदोलन और ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन अब तक चुप्पी साधे बैठा है। सड़क पर कई खतरनाक गड्ढे बन चुके हैं। यह मार्ग इतना जर्जर हो चुका है कि प्रत्येक दिन सवारी और मालवाहक वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।

यह विडंबना है कि इसी सड़क से जिले के उपायुक्त, सांसद विद्युत वरण महतो, विधायक मंगल कालिंदी सहित कई मंत्री प्रतिदिन गुजरते हैं, लेकिन अब तक पुलिया निर्माण को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। जनता की सुरक्षा और सुविधा पर लगातार हो रहे इस खिलवाड़ से आक्रोश गहराता जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: गुरा नदी ने बरपाया कह तीन घर बहे, उजड़ी जीवन भर की कमाई – प्रशासन से गुहार

Spread the love

Related Posts

Jadugora : जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट पर दो दिवसीय जन जागरूकता अभियान 29 से

42 गांव के छह पंचायतों से गुजरेगी पर्यावरण जागरूकता रैली : सिदेश्वर सरदार जादूगोड़ा : कटते जंगल व घटते आजीविका संकट के बीच जलवायु परिवर्तन व पर्यावरण संकट से ग्रामीणों…

Spread the love

Gua : गुवा में लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न, श्रद्धालुओं के बीच किया गया प्रसाद का वितरण

गुवा : गुवा के कुसुम घाट में चैती छठ पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हो गई। सुबह छठव्रतियों ने उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित कर अपने व्रत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time