Chaibasa: केंद्रीय विद्यालय के विकास एजेंडे पर हुआ गहन विमर्श, होगा कायाकल्प

गुवा:  केंद्रीय विद्यालय, मेघाहातुबुरू में विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की दूसरी बैठक 16 जुलाई को सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन एवं मेघाहातुबुरू आयरन ओर माइंस के मुख्य महाप्रबंधक आरपी सेलबम ने की.

बैठक में विद्यालय भवन की स्थिति, बच्चों की सुरक्षा, खेलकूद व मनोरंजन सुविधाओं समेत कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर गहन चर्चा की गई.

चेयरमैन आरपी सेलबम के मार्गदर्शन में विद्यालय भवन की रंगाई-पुताई, विद्यालय गेट का नवीकरण, कक्षाओं में खिड़कियों का प्रतिस्थापन, बालवाटिका-3 के लिए फर्नीचर, ओपन जिम और पार्क की स्थापना सहित कई अहम निर्णय लिए गए.

प्राचार्य डॉ. आशीष कुमार ने कहा कि विद्यालय की प्रत्येक सफलता में चेयरमैन सेलबम का मार्गदर्शन और संकल्प झलकता है. उनके प्रयासों से पहले ही विद्यालय में शौचालयों का आधुनिकीकरण हो चुका है. अब अधोसंरचना को और सशक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है.

बैठक में सुरक्षा समिति और पीटीए की रिपोर्टों की समीक्षा की गई. इसके साथ ही सेल मेघाहातुबुरू और केवीएस के बीच हुए एमओयू की स्थिति पर भी मंथन हुआ.

सभी सदस्यों ने एकमत से आरपी सेलबम की प्रशंसा की और कहा कि उनकी सक्रियता और दूरदर्शिता ने विद्यालय को एक नए मुकाम पर पहुंचाया है.

बैठक में आरपी सेलबम (चेयरमैन एवं मुख्य महाप्रबंधक, किरीबुरू), संजय कुमार सिंह (जीएम), अमित कुमार विश्वास (उप महाप्रबंधक), सुधा सिंह (प्राचार्य, प्रोजेक्ट केंद्रीय विद्यालय, किरीबुरू), रामरमण स्वैन, डॉ. मनोज कुमार, अनुप कुमार, सीताराम महतो एवं सरिता गोंड सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर बना देश का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर!, झारखंड से हुआ था एकमात्र नामांकन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jadugora : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम शुरू

जादूगोड़ा : पीएमश्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में सोमवार से ‘बोलेगा खुकड़ाडीह’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस नवाचार कार्यक्रम के तहत बच्चे प्रार्थना सभा में अपनी मातृभाषा में ‘अपने…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में बढ़ते आपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग चिंतित, विजय आनंद मूनका ने मुख्यमंत्री से मांगी मजबूत सुरक्षा व्यवस्था

बैंक डकैती, चोरी, छिनतई, मारपीट और गोलीबारी जैसी घटनाओं पर जताई चिंता त्योहार एवं शादी के सीजन को देखते हुए बाजारों में अतिरिक्त पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time