Jamshedpur: मुहल्ला से लेकर बूथ तक सक्रिय संगठन की तैयारी में जुटी कांग्रेस, BLA-2 चयन पर विशेष बल

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर साकची प्रखंड कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत एक अहम बैठक का आयोजन गुरुवार को सायं 6:30 बजे साकची जेएनएसी चौक के पास किया गया. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष धर्मा राव ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव सह प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी उपस्थित रहे.

 

मुहल्ला और बूथ स्तर पर संगठन निर्माण का आह्वान
जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साकची प्रखंड के अंतर्गत सभी मुहल्ला कमिटियों का शीघ्र गठन किया जाए. उन्होंने सुझाव दिया कि इन समितियों में समाजसेवी और कांग्रेस विचारधारा से जुड़े लोगों को शामिल किया जाए.
उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक मुहल्ला क्षेत्र में आने वाले सभी बूथों की बूथ कमिटियों का भी गठन हो, ताकि संगठन की जड़ें नीचे तक मजबूत हों.

 

BLA-2 चयन पर विशेष बल
जिलाध्यक्ष ने चुनाव आयोग एवं प्रदेश कांग्रेस कमिटी की गाइडलाइन के अनुसार BLA-2 की नियुक्ति पर बल देते हुए सभी पदाधिकारियों से कहा कि योग्य कार्यकर्ताओं को इस प्रक्रिया में जोड़ा जाए और फार्म भरवाना सुनिश्चित करें.
उन्होंने आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बताया कि इसमें प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व पर्यवेक्षकों की अनिवार्य सहभागिता रहेगी. इस शिविर में प्रदेश प्रभारी, अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता मार्गदर्शन देंगे.

 

संगठन को ज़मीनी स्तर पर मजबूत करने की अपील
प्रखंड पर्यवेक्षक राकेश कुमार तिवारी ने उपस्थित पदाधिकारियों से क्षेत्र भ्रमण कर जनता से सीधा संवाद स्थापित करने और उनकी समस्याओं को संकलित कर मांग पत्र के ज़रिए संबंधित विभागों तक पहुंचाने की अपील की. उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल चुनाव नहीं, बल्कि जनसेवा के माध्यम से विश्वास अर्जित करना है.

बैठक में आनंद बिहारी दुबे, राकेश तिवारी, धर्मा राव, के.के. शुक्ला, आशुतोष सिंह, कमलेश पांडे, प्रभात रंजन, राजेश चौधरी, ज्योति मिश्रा, अरुण बारीक, दीपक दास, विनोद यादव, सुनीता ओझा, इंदु देवी, बंटी सिंह, विशाल शर्मा, राजीव कुमार सिंह, फिरोज खान, विकास गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Deoghar Shravani Mela 2025: शिवगंगा और बाबा मंदिर में NDRF तैनात, 24×7 एक्टिव मोड में काम करने का निर्देश

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *