Jamshedpur: टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मानव तस्करी का पर्दाफाश, सात मासूम हुए मुक्त

जमशेदपुर:  शनिवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पहुंची इस्पात एक्सप्रेस (22861) में आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम को डी-1 और डी-2 कोच में कुछ नाबालिग संदिग्ध परिस्थितियों में यात्रा करते हुए मिले. उनके साथ मौजूद वयस्कों की गतिविधियों पर शक होने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई की.

पूछताछ के दौरान सातों नाबालिग न तो यात्रा का उद्देश्य बता सके, न ही उनके पास कोई वैध दस्तावेज़ था. उन्होंने केवल इतना बताया कि वे तीन वयस्कों के साथ यात्रा कर रहे हैं. इसके बाद तीनों वयस्कों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की गई.

तीन तस्कर गिरफ्तार, सभी पश्चिम बंगाल के निवासी
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार हुई:

  1. रसपन गनी (33 वर्ष), मालदा
  2. शेख बशीरुद्दीन (27 वर्ष), पूर्व मेदिनीपुर
  3. मसरूल आलम (21 वर्ष), मुर्शिदाबाद

तीनों ने स्वीकार किया कि वे श्रम आपूर्ति एजेंट हैं और इन नाबालिगों को बाल श्रमिक के रूप में ओडिशा के संबलपुर ले जाया जा रहा था.

आरपीएफ ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन, 1300 रुपये नकद और कुल 61,300 रुपये की राशि बरामद की है. मामला ऑपरेशन AHTU (Anti Human Trafficking Unit) के तहत दर्ज कर टाटानगर रेल पुलिस को सौंपा गया है.

सभी नाबालिगों को विधिक प्रक्रिया के तहत बाल संरक्षण सेवा (चाइल्डलाइन) को सौंपा गया है. उन्हें उचित सुरक्षा और देखभाल दी जा रही है. इस मामले में आगे की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Jhargram: मृत व्यक्ति के नाम पर बना डाला ज़मीन का कागज़! मचा हड़कंप, देखें Video

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जया किशोरी ने भक्त नरसी की अटूट आस्था और प्रभु के प्रति समर्पण को किया उजागर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का प्रथम दिन जमशेदपुर : शहर की सामाजिक एवं धार्मिक संस्था नारायणी सेवा ट्रस्ट जमशेदपुर द्धारा आयोजित तीन दिवसीय भक्तों को भगवान…

Spread the love

Gua : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में मां मंगला की हुई पूजा-अर्चना, मांगी सुख-समृद्धि

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ मां मंगला की पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर केसरी समाज द्वारा गुवा रेलवे स्टेशन कॉलोनी में तथा गुवा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time