पोटका: पोटका प्रखंड के पिछली गांव स्थित ‘गाजूर’ संस्था बीते 14 वर्षों से नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में नामांकन की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग चला रही है. यह प्रशिक्षण अनुभवी शिक्षक विमल चंद्र मंडल द्वारा दिया जाता है. संस्था के इस प्रयास से अब तक दर्जनों छात्र सफलतापूर्वक नवोदय विद्यालय में चयनित हो चुके हैं और वे आज उच्च शिक्षा की राह पर अग्रसर हैं.
वर्ष 2026 के लिए 25 बच्चों का निःशुल्क कोचिंग हेतु नामांकन लिया गया है. चयनित बच्चों को नियमित कक्षाओं के साथ-साथ अभ्यास सामग्री भी दी जाएगी ताकि वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें.
संस्था के संस्थापक और पूर्व एलआईसी पदाधिकारी जन्मेजय सरदार ने जानकारी दी कि इस वर्ष कोचिंग के साथ-साथ प्रत्येक बच्चे को निःशुल्क नवोदय गाइड भी दी जाएगी. इसका उद्देश्य है कि बच्चों को पढ़ाई में मार्गदर्शन मिले और वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा की तैयारी कर सकें.
जन्मेजय सरदार ने कहा, “हमारा उद्देश्य है कि गांवों में रहने वाले गरीब, असहाय और अनाथ बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके. शिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जिससे वे अपने परिवार, गांव और समाज का नाम रोशन कर सकते हैं. इसी सोच के साथ ‘गाजूर’ संस्था कार्य कर रही है.”
इसे भी पढ़ें : Sawan 2025: इन फलों और वस्तुओं को शिवलिंग पर अर्पित करना है वर्जित, श्रावण
There is no ads to display, Please add some


















































