बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के मानुषमुड़िया पंचायत अंतर्गत धानघोरी गांव में रविवार दोपहर को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से लासरो मुर्मू के दो बैलों की मौके पर ही मौत हो गई. यह घटना उस समय हुई जब दोनों बैल बारिश से बचाने के लिए घर के पास बंधे हुए थे.
घटना के समय घर के सभी सदस्य अंदर ही मौजूद थे. सौभाग्यवश कोई भी व्यक्ति इसकी चपेट में नहीं आया और सभी बाल-बाल बच गए. हालांकि, पशुपालक को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है, जिससे उसकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ा है.
सूचना मिलते ही ग्राम मुखिया राम मुर्मू घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने तुरंत प्रखंड प्रशासन को घटना की जानकारी दी, ताकि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता मिल सके.
इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में 76वां वन महोत्सव, सांसद और विधायक ने किया पौधरोपण
There is no ads to display, Please add some


















































