Bahragora: बहरागोड़ा में 76वां वन महोत्सव, सांसद और विधायक ने किया पौधरोपण

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के भूतिया पंचायत अंतर्गत घाघरा फुटबॉल मैदान में रविवार को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से 76वां वन महोत्सव मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो और बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती ने दीप प्रज्वलित कर किया. सभी अतिथियों का स्वागत प्रतीक स्वरूप एक-एक पौधा भेंट कर किया गया.

मुख्य अतिथि विद्युत वरण महतो ने कहा कि जल, जंगल और जमीन प्रकृति की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्हें बचाना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि झारखंड का नामकरण चैतन्य महाप्रभु के आगमन काल से जुड़ा हुआ है, जब उन्होंने यहां के प्राकृतिक संसाधनों और जीवनशैली को देखकर इस क्षेत्र को “झारखंड” कहा था. उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आने वाली पीढ़ियों के लिए वन क्षेत्र को संरक्षित रखें.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक समीर मोहंती ने चिपको आंदोलन का उदाहरण देते हुए वनों की कटाई से होने वाले नुकसान पर चिंता जताई. उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब हर व्यक्ति को न केवल पौधरोपण करना चाहिए, बल्कि उसकी देखभाल और संरक्षण भी करना होगा. उन्होंने कहा, “वनों की सुरक्षा सिर्फ धर्म नहीं, सामाजिक दायित्व भी है. हमें हर हाल में इसे निभाना होगा.”

महोत्सव के दौरान अतिथियों और स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर वन क्षेत्र में पौधरोपण किया. पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए पौधे वितरित किए गए. कार्यक्रम के माध्यम से हरियाली बढ़ाने और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों से निपटने का संदेश दिया गया.

इस अवसर पर जमशेदपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार, चाईबासा डीएफओ राजेंद्र प्रसाद सिंह, वन क्षेत्र पदाधिकारी शशि प्रकाश रंजन, सांसद प्रतिनिधि गौरव पुस्टि, विधायक प्रतिनिधि गौतम दास, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, ग्राम प्रधान गुरुचरण सिंह समेत क्षेत्र के कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Shivraj Singh Chauhan: हड़बड़ी में धर्मपत्नी को ही भूले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फिर जो हुआ….


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बीडीओ से मिले पंचायत प्रतिनिधि व स्थानीय लोग, सौंपा मांग पत्र, बागबेड़ा कॉलोनी में शुक्रवार से नियमित होगा कचरा उठाव

जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले करीब दो सप्ताह से बाधित घर-घर कचरा उठाव की समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्यों एवं स्थानीय लोगों ने बीडीओ सुमित प्रकाश से मुलाकात…

Spread the love

खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी : छऊ नृत्य में जीवंत हुआ महिषासुर मर्दिनी का मंचन

जमशेदपुर : खासमहल दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से महा नवमी के अवसर पर छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति पर आधारित इस सांस्कृतिक संध्या…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time