रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान राज्य के कोने-कोने से आए आम नागरिकों ने स्वास्थ्य से जुड़ी अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं. कुल 97 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया और मंत्री से सीधी मुलाकात कर अपनी व्यथा साझा की.
जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद डॉ. अंसारी ने कई मामलों में मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि जनता की सेवा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी.
उन्होंने कहा, “राज्य सरकार हर नागरिक की परेशानी को गंभीरता से ले रही है. समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”
जनता दरबार को लेकर लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली. मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था में मौजूद खामियों को सीधे समझा और सुधारा जा सके. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद ही प्रभावी शासन की नींव है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की चेतावनी, 26 जुलाई तक मौसम रहेगा बेहद सक्रिय
There is no ads to display, Please add some


















































