Jharkhand: रांची में आयोजित हुआ स्वास्थ्य मंत्री का जनता दरबार, 97 लोगों ने रखी अपनी पीड़ा

रांची:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनता दरबार का आयोजन किया. इस दौरान राज्य के कोने-कोने से आए आम नागरिकों ने स्वास्थ्य से जुड़ी अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं. कुल 97 लोगों ने अपना पंजीकरण करवाया और मंत्री से सीधी मुलाकात कर अपनी व्यथा साझा की.

जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनने के बाद डॉ. अंसारी ने कई मामलों में मौके पर ही त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए स्पष्ट किया कि जनता की सेवा में लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी.

उन्होंने कहा, “राज्य सरकार हर नागरिक की परेशानी को गंभीरता से ले रही है. समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.”

जनता दरबार को लेकर लोगों में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली. मंत्री ने कहा कि इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाएंगे ताकि स्वास्थ्य व्यवस्था में मौजूद खामियों को सीधे समझा और सुधारा जा सके. उन्होंने यह भी जोड़ा कि जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद ही प्रभावी शासन की नींव है.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने जारी की चेतावनी, 26 जुलाई तक मौसम रहेगा बेहद सक्रिय

 

Spread the love

Related Posts

Muri : मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ 24 मार्च को दिल्ली में जन  आक्रोश रैली, लोगों से शामिल होने का आह्वान

मुरी :  भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) झारखंड राज्य कमिटी का छोटानागपुर स्तरीय जन‌ आक्रोश जत्था ने मुरी में प्रदर्शन किया. इस दौरान केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों की…

Spread the love

Muri : खेरबेड़ा गांव में डालसा ने चलाया डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम

मूरी : जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची मार्गदर्शन में सिल्ली प्रखंड के गोड़ाडीह पंचायत के खेरबेड़ा गांव में रविवार को डोर-टू-डोर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *