Gamharia: गांव-गांव क्रांति का संदेश लेकर निकलेगा JLKM, जनता से बढ़ाएगा संवाद

गम्हरिया:  झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की एक अहम बैठक गम्हरिया में आयोजित की गई. बैठक की संयुक्त अध्यक्षता केंद्रीय संगठन मंत्री संजय गोराई और केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रेम मार्डी ने की. इसमें पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में संजय गोराई ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करें और पार्टी की विचारधारा से उन्हें अवगत कराएं. उन्होंने कहा कि ग्रामस्तर पर राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने और क्रांतिकारी सोच को मजबूत करने की जरूरत है. इसी क्रम में कार्यकर्ताओं को गांवों में सक्रिय भागीदारी निभाने का निर्देश भी दिया गया.

बैठक में यह संकल्प लिया गया कि झारखंड के प्रत्येक गांव में पार्टी की नीति, उद्देश्य और सामाजिक बदलाव की सोच को पहुंचाया जाएगा. इसके लिए कार्यकर्ताओं को संगठित होकर एकजुट प्रयास करने का आह्वान किया गया.

इस अवसर पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नवीन महतो, गोपाल महतो, प्रदीप महतो, उमेश महतो, बिंदेश्वर महतो, रोहित प्रधान, मनसा दास, प्रेम महतो, राज महतो, गौरव दास, लक्ष्मण महतो, सरोज कुमार, संदीप सिंह, राहुल कुमार और प्रिंस खत्री सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Gamharia: विद्यालय में रात के अंधेरे में घुसे चोर, ताला तोड़कर चोरी की कोशिश

Spread the love

Related Posts

Gua : कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय जगन्नाथपुर में वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी का आयोजन

गुवा :  पीएश्री कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, जगन्नाथपुर में गुरुवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षाफल वितरण सह अभिभावक गोष्ठी सफलतापूर्वक आयोजित किया गया ।इस अवसर पर जगन्नाथपुर…

Spread the love

Gua : रामनवमी को लेकर गुवा में पुलिस-प्रशासन ने निकाला फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था सख्त

गुवा : आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर गुरुवार देर शाम गुवा थाना पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च नोवामुंड़ी अंचलाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time