Bahragora: नहाने के दौरान पानिजा तालाब में डूबे युवक का शव बरामद, गांव में शोक की लहर

बहरागोड़ा:  मौदा पंचायत के पानिजा तालाब में डूबे युवक गुरबा मुंडा (33 वर्ष) का शव मंगलवार को बरामद कर लिया गया. सोमवार की शाम ग्रामीणों के साथ तालाब में नहाने गए गुरबा अचानक गहरे पानी में डूब गए थे. काफी खोजबीन के बाद भी रात तक कोई सुराग नहीं मिला था.

गुरबा मुंडा (33 वर्ष)

मंगलवार सुबह जब शव पानी में फूलकर सतह पर आया, तब स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से रस्सी के सहारे उसे तालाब से बाहर निकाला गया. मौके पर बहरागोड़ा थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा और अंचल अधिकारी राजा राम मुंडा मौजूद थे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा गया.

घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतक अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, पिता और मां को छोड़ गया है. परिवार पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है.

घटना की सूचना पर बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती मौके पर पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना प्रकट की और आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया. बड़ी संख्या में ग्रामीण भी घटनास्थल पर जुटे रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सिर्फ 5 मिनट देर से स्कूल पहुँचने पर 200 उठक-बैठक की सजा, ICU में भर्ती चार छात्राएं

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जदयू ने जनसमस्याओं के समाधान एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण की मांग की, उपायुक्त से मिलकर सौंपा मांग पत्र

मानदो क्षेत्र की कई समस्याओं के क्रियान्वयन में देरी पर उठाया सवाल जमशेदपुर :  जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में पार्टी के एक…

Spread the love

Bahragora : SDPO की अगुवाई में शांति समिति की बैठक, मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट; बिजली-यातायात के मुद्दों पर हुआ मंथन

बहरागोड़ा : आगामी मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार शाम बहरागोड़ा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विकास आनंद लागुरी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time