Jammu: सिंध नदी में गिरी ITBP के जवानों की बस, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई है, जहां भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के जवानों को ले जा रही एक बस भारी बारिश के बीच नियंत्रण खो बैठी और सीधे सिंध नदी में जा गिरी। हादसा जिले के कुल्लान क्षेत्र में उस समय हुआ जब अचानक मौसम बिगड़ गया और सड़कें फिसलन भरी हो गईं।

जानकारी के मुताबिक, बस में सवार सभी जवान ITBP के थे और क्षेत्रीय ड्यूटी के सिलसिले में सफर कर रहे थे। जैसे ही बस नदी में समाई, इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और बचाव एजेंसियों की टीम मौके पर पहुंची।

तलाश और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक बस में सवार किसी भी जवान का पता नहीं चल सका है। नदी में पानी का बहाव तेज है, जिससे रेस्क्यू टीम को काफी मुश्किलें आ रही हैं।

स्थानीय पुलिस, सेना, आपदा प्रबंधन बल और अन्य एजेंसियां मौके पर जुटी हुई हैं और गोताखोरों की मदद से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

 

इसे भी पढ़ें : Indian Post: 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट सेवा बंद – भारतीय डाक का ऐतिहासिक फैसला, अब स्पीड पोस्ट से जुड़ेंगी यादें

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में रफ़्तार का कहर जारी, सड़क पार कर रहे बिहार पुलिस के सेवानिवृत्त जवान को कार ने रौंदा, मौत

बहरागोड़ा : राष्ट्रीय राजमार्ग 18 (NH-18) एक बार फिर रक्त रंजित हो उठा। गुरुवार दोपहर बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के संतोष होटल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में बिहार पुलिस…

Spread the love

Gua : दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत, करंट लगने की आशंका; जांच में जुटा वन विभाग

गुवा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल अंतर्गत जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक दंतैल (नर) हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time