वृंदावन: वृंदावन के विख्यात संत प्रेमानंद महाराज को एक युवक ने फेसबुक पर जान से मारने की धमकी दी है. आरोपी ने अपनी पोस्ट में कहा कि “अगर वह मेरे घर की बात करता, तो मैं उसका गला काट देता.” यह धमकी उस वीडियो के संदर्भ में दी गई है जिसमें संत ने युवाओं को मर्यादा और नैतिकता का पालन करने की सलाह दी थी.
संत का नैतिक संदेश बना विवाद का कारण
हाल ही में प्रेमानंद महाराज ने समाज में बढ़ती बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड संस्कृति पर चिंता जताई थी. उन्होंने युवाओं को संयमित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया था और पारंपरिक मूल्यों के पक्ष में बात की थी. उनका यह वक्तव्य सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद विरोध और समर्थन दोनों प्रकार की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.
साधु-संतों और हिंदू संगठनों में रोष
इस धमकी की खबर फैलते ही वृंदावन और आसपास के क्षेत्रों के साधु-संतों तथा हिंदूवादी संगठनों में तीव्र आक्रोश देखने को मिला. श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के अध्यक्ष दिनेश फलारी बाबा ने कहा कि “कोई भी अगर प्रेमानंद महाराज की ओर आंख उठाकर भी देखेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.”
सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग
दिनेश फलारी बाबा ने यह भी कहा कि “हम अपराधियों की गोली अपने सीने पर खाने को तैयार हैं, लेकिन संतों का अपमान सहन नहीं करेंगे.” वहीं, महंत रामदास जी ने चेतावनी दी कि “गाय, कन्या और साधु की रक्षा जरूरी है. जो भी प्रेमानंद बाबा के खिलाफ इस तरह की टिप्पणी करेगा, उसे साधु समाज नहीं छोड़ेगा.”
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: देवघर में राष्ट्रपति के काफिले से बिछड़ी सुरक्षा गाड़ियाँ- चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
There is no ads to display, Please add some



















































