Jamshedpur: जनता की आवाज़ लेकर JNAC पहुंचे JDU नेता, समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग

जमशेदपुर:  जनता दल (यूनाइटेड) बिरसानगर थाना समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के समाधान को लेकर जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी प्रमोद मुर्मू और मुकेश कुमार से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व थाना अध्यक्ष शंकर कर्मकार ने किया. इस दौरान अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें कई आवश्यक मांगें रखी गईं.

ज्ञापन में मांग की गई कि क्षेत्र में लगातार जारी पेयजल संकट से राहत दिलाने के लिए अस्थायी तौर पर टैंकरों से नियमित जलापूर्ति की व्यवस्था की जाए. साथ ही वर्षा ऋतु में बढ़ते रोगों को देखते हुए फॉगिंग, ब्लिचिंग पाउडर व एंटी लार्वा दवा के नियमित छिड़काव की मांग की गई.

बारिश के बाद बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए ज्ञापन में आग्रह किया गया कि सभी खराब लाइटों को जल्द दुरुस्त किया जाए. इसके अलावा क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार लाने और प्रत्येक मोहल्ले से नियमित रूप से घर–घर कचरा उठाव की स्थायी व्यवस्था लागू करने की मांग की गई.

इस अवसर पर जद (यू) पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के साथ प्रकाश कोया, पी. विजय राव, जीतेंद्र कुमार, प्रदीप रॉय और कमल बेरा सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: श्रावण की अंतिम सोमवारी पर मनोज तिवारी देंगे संगीतमय प्रस्तुति, जिला प्रशासन भी आमंत्रित

Spread the love

Related Posts

Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *