life imprisonment : पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्‍ना को रेप मामले में आजीवन कारावास, कोर्ट ने 5 लाख जुर्माना लगाया

हासन : देश के पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्‍ना को अदालत ने रेप और यौन उत्पीड़न के एक मामले में दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही उन पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

प्रज्वल रेवन्ना पर 48 वर्षीय एक घरेलू सहायिका महिला के साथ यौन उत्पीड़न और उसके वीडियो प्रसारित करने का आरोप था। अदालत ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए उन्हें अधिकतम सजा दी।

अप्रैल 2024 में कई महिलाओं ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिलाओं ने बताया था कि तत्कालीन सांसद ने उन्हें यौन कृत्यों के लिए मजबूर किया और उन घटनाओं के वीडियो भी बनाए।

23 अप्रैल 2024 को, जब हासन लोकसभा क्षेत्र में मतदान से तीन दिन पहले ये वीडियो सामने आए, तो मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा। विवाद के बीच रेवन्ना मतदान के अगले ही दिन जर्मनी रवाना हो गए थे। फिलहाल अदालत के इस फैसले को महिलाओं को न्याय मिलने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : PM Modi Varanasi Visit: बेटियों के सिंदूर का बदला लिया, बाबा विश्वनाथ को समर्पित किया – काशी में बोले मोदी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : पोटका के जिला परिषद सूरज मंडल एवं उनके साथियों पर हमले में भाजपा ने कार्रवाई नहीं होने पर थाना घेराव की दी चेतावनी

● जब एक जनप्रतिनिधि और परिवार सुरक्षित नहीं तो आम जनता की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: भाजपा जमशेदपुर : पोटका विधानसभा के कोवाली थाना क्षेत्र की टांगरायन पंचायत के कैरासाई…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर में चोरी-छिनतई गिरोह का पर्दाफाश, पांच अपराधी गिरफ्तार, 31 मोबाइल फोन, सोने के आभूषण, दो स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद

जमशेदपुर : शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चोरी एवं छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले शातिर अपराधियों के संगठित गिरोह के खिलाफ जमशेदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time