Jamshedpur: खरीफ कार्यशाला से बढ़ेगी खेती की क्षमता, किसानों को मिली तकनीकी जानकारी

जमशेदपुर:  संयुक्त कृषि भवन, खासमहल, परसुडीह स्थित आत्मा सभागार में जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान शामिल हुए. कार्यशाला का उद्देश्य किसानों को खरीफ सीजन की फसलों के लिए उन्नत तकनीक और सरकारी योजनाओं की जानकारी देना रहा.

उप विकास आयुक्त ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएँ कृषि कार्य की गुणवत्ता को बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होती हैं. उन्होंने मिट्टी परीक्षण को खेती से पहले अनिवार्य मानते हुए कहा कि इससे खेत की उर्वरा क्षमता को समझा जा सकता है और आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति समय रहते की जा सकती है.

उन्होंने विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों तक सरल और समय पर पहुँचनी चाहिए, ताकि किसान इनका उपयोग फसल बुवाई से पहले ही कर सकें. उन्होंने कहा कि योजनाओं का सटीक उपयोग किसानों की आय को दोगुना करने में सहायक होगा.

स्वायल हेल्थ कार्ड योजना में उत्कृष्ट कार्य के लिए डुमरिया प्रखंड के तकनीकी प्रबंधक रसोराज महतो, मुसाबनी आकांक्षी प्रखंड की अनिता कुमारी, चाकुलिया के दिलेश्वर महतो एवं घाटशिला प्रखंड के तीन कृषक मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम में जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, पशुपालन, मत्स्य एवं सहकारिता विभाग के पदाधिकारियों ने भी उपस्थित किसानों को अपने-अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

इस कार्यशाला में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक, आत्मा और कृषि कार्यालय के अधिकारी, प्रखंड स्तरीय तकनीकी व सहायक तकनीकी प्रबंधक, जनसेवक, प्रगतिशील किसान एवं बड़ी संख्या में कृषक मौजूद रहे.

Spread the love
  • Related Posts

    Seraikela : जुनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम ओडिशा के लिए हुई रवाना 

    सरायकेला : खो- खो इंडिया के द्वारा आयोजित जूनियर नेशनल खो – खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए झारखंड की टीम टाटानगर रेलवे स्टेशन से ढेंकनाल,आठगढ़ , कटक के…

    Spread the love

    Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर

    Jamshedpur  : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व आरके सिंह फैंस क्लब द्वारा साकची में लगाया गया सहायता शिविर जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन एवं आरके सिंह फैंस क्लब के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time