जमशेदपुर: झारखंड के जननायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर बुधवार को श्री साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में एक भावपूर्ण शोकसभा का आयोजन किया गया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल की प्राचार्या डॉ. मौसमी, शिक्षकगण और सभी छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि दी।
प्राचार्या डॉ. मौसमी ने सभा को संबोधित करते हुए शिबू सोरेन के जीवन संघर्ष, उनके नेतृत्व और समाज सेवा के प्रति उनके समर्पण को याद किया। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु ने सिर्फ झारखंड की कल्पना नहीं की, बल्कि उसे हकीकत में बदलने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन आदिवासी अस्मिता, सामाजिक न्याय और लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक था।
सभा में उपस्थित सभी ने शिबू सोरेन के सरल व्यक्तित्व, सहनशीलता और जनकल्याण के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा झारखंड के जनमानस के दिलों में जीवित रहेंगे। शोक सभा का समापन सभी की नम आँखों और गुरुजी की स्मृतियों के साथ हुआ।
इसे भी पढ़ें : Deoghar: देवघर महाविद्यालय परिवार ने गुरुजी को दी श्रद्धांजलि
There is no ads to display, Please add some



















































