Shibu Soren Funeral: नेमरा में दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पारंपरिक ‘तीन कर्म’ सम्पन्न

रामगढ़ :  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तीन कर्म की परंपरागत रस्म बुधवार को रामगढ़ जिले के नेमरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पूरी की गई। यह आयोजन झारखंड की आदिवासी संस्कृति के अनुसार संपन्न हुआ।

हेमंत सोरेन ने पिता को दी विधिपूर्वक श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने परिजनों के साथ पूरे विधि-विधान से पारंपरिक रीति-रिवाज निभाए और अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान दिवंगत दिशोम गुरु का पूरा परिवार पत्नी रूपी सोरेन, बेटी अंजलि सोरेन, सबसे बड़ी बहु सीता सोरेन एवं उनकी दोनों बेटियां, मंझले बेटे CM हेमंत सोरेन व उनकी पत्नी सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन , तथा बसंत सोरेन एवं उनका परिवार सभी मौजूद थे.

जनस्मृतियों में जीवित रहे दिशोम गुरु
कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीण, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी ने शिबू सोरेन के संघर्ष, जन अधिकारों के लिए उनकी लड़ाई और आदिवासी समाज के उत्थान में दिए योगदान को याद किया। पिता के श्राद्धकर्म की वजह से CM हेमंत 14 अगस्त तक नेमरा में ही रहेंगे।

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था। उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव नेमरा में किया गया था।

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मारपीट के आरोप पर विधायक संजीव सरदार का पलटवार, बोले-अधिकारियों से सिर्फ जानकारी ली, मारपीट का आरोप बेबुनियाद

    जमशेदपुर : पोटका विधायक संजीव सरदार ने स्वर्णरेखा परियोजना के कार्यपालक अभियंता और एसडीओ के साथ कथित मारपीट के आरोपों को खारिज किया है। विधायक ने कहा कि उन्होंने विभागीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर हमला, बोले- आंदोलन के जरिए देश में अराजकता फैलाने की हो रही कोशिश

     कांग्रेस की रणनीति पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर वोट चोरी के आरोपों को बताया राजनीतिक हथकंडा जमशेदपुर : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time