CBSE लॉन्च करेगा अपना रेडियो चैनल, 6 महीने में तैयार होगी योजना

नई दिल्ली:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही अपने छात्रों, शिक्षकों और अन्य हितधारकों के लिए एक सामुदायिक रेडियो स्टेशन शुरू करने जा रहा है। बोर्ड की शासी निकाय ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है और अब रेडियो लाइसेंस के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

CBSE अधिकारियों के मुताबिक, अगले छह महीनों में हितधारकों और विशेषज्ञों के साथ बैठकें कर सामग्री और संचालन की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही वित्तीय पहलुओं पर भी विचार किया जाएगा।

‘शिक्षा वाणी’ से मिलेगी ताकत
CBSE पहले से ही ‘शिक्षा वाणी’ नाम का पॉडकास्ट चला रहा है, जो कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए विभिन्न विषयों की ऑडियो सामग्री उपलब्ध कराता है। प्ले स्टोर पर मौजूद इस ऐप पर अब तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के मुताबिक 400 से अधिक एपिसोड अपलोड किए जा चुके हैं।

भारत में 540 से ज्यादा कम्युनिटी रेडियो
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, देश में फिलहाल 540 से अधिक सामुदायिक रेडियो स्टेशन चल रहे हैं, जिन्हें ज्यादातर शैक्षणिक संस्थान, एनजीओ और समाज-सेवी संस्थाएं संचालित करती हैं। सरकार भी खासकर ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में इनके विकास को बढ़ावा दे रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

लापरवाही पर CBSE दिखाएगा सख्ती, अब बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए जरूरी होगी 75% हाजिरी
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी व दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा पर उठाए सवाल, कहा मनमोहन सिंह का अपमान क्या सिखों का नहीं था ?

किसान आंदोलन को खालिस्तान आंदोलन कहा गया जमशेदपुर :  क़ौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय रेलवे राज्य मंत्री को गद्दार…

Spread the love

Potka : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल हल्दीपोखर में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह के बीच बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन मेधावी छात्रों का किया गया सम्मानित, अतिथियों ने बढ़ाया हौसला पोटका : नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल, हल्दीपोखर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *