Jamshedpur: बंग बंधु ने वीर शहीद खुदीराम बोस को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  सामाजिक संस्था बंग बंधु के तत्वावधान में वीर शहीद खुदीराम बोस के 117वें बलिदान दिवस पर मानगो कार्यालय में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मानगो फ्लाईओवर निर्माण के कारण उनकी मूर्ति अस्थायी रूप से बंग बंधु के कार्यालय में रखी गई है।

संस्था ने सरकार और समाज से अपील की कि निर्माणाधीन मानगो फ्लाईओवर का नाम वीर शहीद खुदीराम बोस के नाम पर रखा जाए। साथ ही, झारखंड गठन से पहले मानगो गोलचक्कर पर लगी उनकी मूर्ति को पुनः वहीं स्थापित कर गोलचक्कर का नाम शहीद खुदीराम बोस चौक किया जाए।

बंग बंधु, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन और बंगला भाषा भाषी समाज की ओर से 24 अगस्त, रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ‘द मिलनी, बिष्टुपुर हॉल’ में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जेएमएम के महावीर मुर्मू, भाजपा के विकास सिंह, कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे, बंग बंधु के संरक्षक इंद्रजीत घोष, बंगीय उत्सव के कार्यकारी अध्यक्ष शुभंकर चटर्जी, महासचिव उत्तम गुहा समेत कई समाजिक संगठनों और समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शहीद खुदीराम बोस को जमशेदपुर में कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती के निर्देश, NCORD की बैठक में उपायुक्त ने दिए कार्रवाई के आदेश

चाईबासा : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, सभी अनुमंडल पदाधिकारी,…

Spread the love

Jamshedpur : विशेष उत्पाद न्यायालय से ईएसआई अस्पताल आदित्यपुर में सीएमओ के पद पर कार्यरत डॉक्टर अभिषेक मुंडू बरी

जमशेदपुर : बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत दर्ज एक मामले में विशेष उत्पाद न्यायालय, पटना ने सभी साक्ष्यों एवं अभिलेखों का परीक्षण करने के उपरांत डॉ. अभिषेक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time