Ranchi: टेंपो से टकराई रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

रांची:  रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रहे धान से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हादसे में रांची के मौलाना आजाद नगर निवासी शेख गयासुद्दीन, उनकी मां आयशा, पत्नी जरीना खातून और 12 वर्षीय बेटा अमन की मौके पर ही मौत हो गई। गयासुद्दीन का एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिम्स रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गयासुद्दीन परिवार के साथ झालदा से रांची लौट रहे थे। अनगड़ा के चमघटी के पास ट्रक रॉन्ग साइड से आया और टेंपो से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ने टेंपो को कई मीटर घसीटने के बाद उस पर चढ़ाई कर दी। टकराने के बाद ट्रक भी कुछ दूरी पर पलट गया

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

West Singhbhum: मच्योरिटी का पैसा न लौटाने पर सहारा इंडिया पर कार्रवाई, निवेशक को 4.66 लाख लौटाने का आदेश
Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी-सिल्ली क्षेत्र में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी

मुरी : सिल्ली-मुरी क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। बीती रात 12 बजे शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर…

Spread the love

Ghatsila :घाटशिला विधानसभा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को देखने टीएमएच पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

घाटशिला : टाटा मेन हॉस्पिटल में 1 सितंबर रात 9:00 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में एक कार चालक ने अपने कार से नदी के पुल पर एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time