Ranchi: टेंपो से टकराई रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार ट्रक, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

रांची:  रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। रॉन्ग साइड से आ रहे धान से लदे तेज रफ्तार ट्रक ने एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

हादसे में रांची के मौलाना आजाद नगर निवासी शेख गयासुद्दीन, उनकी मां आयशा, पत्नी जरीना खातून और 12 वर्षीय बेटा अमन की मौके पर ही मौत हो गई। गयासुद्दीन का एक रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल है, जिसे रिम्स रेफर किया गया है।

कैसे हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गयासुद्दीन परिवार के साथ झालदा से रांची लौट रहे थे। अनगड़ा के चमघटी के पास ट्रक रॉन्ग साइड से आया और टेंपो से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक ने टेंपो को कई मीटर घसीटने के बाद उस पर चढ़ाई कर दी। टकराने के बाद ट्रक भी कुछ दूरी पर पलट गया।

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

West Singhbhum: मच्योरिटी का पैसा न लौटाने पर सहारा इंडिया पर कार्रवाई, निवेशक को 4.66 लाख लौटाने का आदेश

There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : हरियाणा की कंपनी से धोखाधड़ी के मामले में फरार लगाम निवासी उमेश महतो धनबाद से गिरफ्तार

स्क्रैप लोहा और कोयला सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये के लेनदेन में धोखाधड़ी का आरोप मुरी : लगाम निवासी उमेश महतो को धोखाधड़ी के एक मामले में धनबाद से…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदरनगर थाना से चंद कदमों की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक फल दुकान में घुसा, बड़ा हादसा टला

जमशेदपुर : सुंदरनगर थाना से महज कुछ ही दूरी पर शुक्रवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुट्टी लोड एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित एक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time