Pakistani Independence Day 2025: पटाखे नहीं मिले? कराची वालों ने गन ही बजा दी, आज़ादी के जश्न में हवाई फायरिंग से 3 की मौत

कराची:  पाकिस्तान के कराची में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जहां शहरभर में जश्न का माहौल था, वहीं लापरवाह हवाई फायरिंग ने इसे मातम में बदल दिया। लापरवाह हवाई फायरिंग में एक बुजुर्ग, 8 साल की बच्ची और एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 60 से ज्यादा लोग घायल हुए।

अलग-अलग इलाकों में गोलीबारी
पुलिस के मुताबिक, लियाकताबाद, कोरंगी, लियारी, महमूदाबाद, अख्तर कॉलोनी, कीमारी, जैक्सन, बलदिया, ओरंगी टाउन और पापोश नगर में हवाई फायरिंग हुई। शरिफाबाद, नॉर्थ नाज़िमाबाद, सूरजानी टाउन, ज़मान टाउन और लांधी में भी ऐसी घटनाएं दर्ज की गईं।

अज़ीज़ाबाद में एक 8 साल की बच्ची को गोली लगी, जबकि कोरंगी में स्टीफन नामक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, शहर में हुई इन घटनाओं में कुल 64 लोग घायल हुए।

गिरफ्तारी और हथियार बरामद
पुलिस ने हवाई फायरिंग में शामिल 20 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से हथियार व गोलियां बरामद कीं। अधिकारियों ने इसे खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना हरकत बताते हुए चेतावनी दी कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी।

कराची में पुरानी समस्या
कराची में त्योहारों के दौरान हवाई फायरिंग कोई नई बात नहीं है। जनवरी 2024 में ऐसी ही घटनाओं में 29 लोग घायल हुए थे, जबकि सालभर में कुल 95 लोग इस वजह से जख्मी हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Pakistani Independence Day 2025: पाक PM का स्वतंत्रता दिवस संदेश, बोले – “भारत ने जंग थोपी, हमने दुश्मन के घमंड को चकनाचूर किया”


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : एनएच-18 पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, ट्रक चालक की दर्दनाक मौत

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के केसरदा हाई स्कूल के समीप मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-18 के सर्विस रोड पर स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से डिवाइडर से टकरा जाने के कारण…

    Spread the love

    Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर

    Potka : कोवाली में तीन सड़क दुर्घटनाओं में छह घायल, एक की हालत गंभीर, MGMCH रेफर पोटका : कोवाली थाना क्षेत्र में रविवार रात तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में छह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time