Pakistani Independence Day 2025: पाक PM का स्वतंत्रता दिवस संदेश, बोले – “भारत ने जंग थोपी, हमने दुश्मन के घमंड को चकनाचूर किया”

इस्लामाबाद:  ऑपरेशन सिंदूर में शिकस्त के बावजूद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने स्वतंत्रता दिवस पर देश को ‘ऐतिहासिक जीत’ की कहानी सुनाई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर 14 अगस्त की शुभकामनाएं दीं और पाकिस्तान की आजादी के 78 साल पूरे होने पर देशवासियों को बधाई दी।

शहबाज ने मोहम्मद अली जिन्ना और अल्लामा मोहम्मद इकबाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के साथ मिलकर पाकिस्तान के लिए एकजुट आंदोलन चलाया और ‘असंभव’ लगने वाले सपने को हकीकत में बदला।

शहबाज ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हुए संघर्ष के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया। उनका दावा था, “भारत ने हम पर जंग थोपी, लेकिन पाकिस्तान ने चार दिन में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत ने आजादी की पवित्रता को मजबूत किया और देशभक्ति की भावना को और बढ़ाया।”

शहबाज ने कहा, “अल्लाह के करम से हमारी बहादुर सेना ने दुश्मन के घमंड को चकनाचूर कर दिया। हमारे सैनिकों और वायुसेना ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। हम उन शहीदों को नमन करते हैं जिन्होंने देश के लिए अपनी जान दी।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

आवारा कुत्तों पर Supreme Court के फैसले के बाद देशभर में बहस शुरू, नेताओं – बॉलीवुड से लेकर PETA ने जताई चिंता
Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

    किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…

    Spread the love

    Muri  : पूर्व विधायक सह किसान नेता राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं पुण्यतिथि पर जल, जंगल, जमीन की रक्षा का लिया संकल्प

    मुरी : माकपा एवं झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में पूर्व विधायक सह किसान नेता कामरेड राजेंद्र सिंह मुंडा की 5वीं स्मृति दिवस का आयोजन बरसालडीह,( सोनाहातु) में किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time