Shibu Soren Funeral: नेमरा में शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि, संस्कार भोज में भाग लेने पहुंचे राज्यपाल एवं योगगुरु बाबा रामदेव

रांची:  मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता एवं झारखंड आंदोलन के महानायक तथा पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के संस्कार भोज में आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगावार और सहित कई प्रमुख हस्तियां नेमरा गांव पहुंचीं।

 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगावार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक आवास, नेमरा पहुंचे। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद रहे।

बाबा रामदेव ने कहा– शिबू सोरेन युग पुरुष
श्रद्धांजलि देने पहुंचे योगगुरु बाबा रामदेव ने शिबू सोरेन को याद करते हुए कहा, ‘‘वे एक युग पुरुष थे। उनका सम्मान सिर्फ झारखंड में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में होता है। राजनीति में अगर किसी को लोग गुरुजी कहते थे, तो वे सिर्फ शिबू सोरेन थे।’’

नेमरा में जुटे श्रद्धांजलि देने वाले
रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में शिबू सोरेन का श्राद्धकर्म जारी है। यहीं उनके संस्कार भोज का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र की बड़ी हस्तियां शामिल हो रही हैं। शिबू सोरेन का निधन 4 अगस्त 2025 को हुआ था, और उनका अंतिम संस्कार 6 अगस्त को राजकीय सम्मान के साथ यहीं किया गया था।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Spread the love
  • Related Posts

    जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

    रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

    Spread the love

    Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

    जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time