Tribute to Ramdas Soren: शिक्षा मंत्री निधन पर झारखंड शोकाकुल, हेमंत सोरेन बोले— “ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा”

रांची:  झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन (62) के निधन पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 2 अगस्त को दुर्घटना के बाद इलाजरत रहे रामदास सोरेन ने 15 अगस्त को दिल्ली के अपोलो अस्पताल में अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री का भावुक संदेश
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर भावुक शब्दों में शोक प्रकट करते हुए लिखा—
“ऐसे छोड़कर नहीं जाना था रामदास दा… अंतिम जोहार दादा।”

राज्यपाल ने जताया गहरा दुख
राज्यपाल संतोष कुमार गंगावार ने भी शोक जताते हुए लिखा—
“रामदास सोरेन जी के आकस्मिक निधन का समाचार सुनकर अत्यंत मर्माहत हूं। उनका जाना राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।”

चंपाई सोरेन की श्रद्धांजलि
पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा—
“रामदास सोरेन जी के निधन की दुखद सूचना से व्यथित हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। अंतिम जोहार!”

कल्पना मुर्मू सोरेन का संदेश
गांडेय विधायक और मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने अपने ‘एक्स’ हैंडल से दो ट्वीट किए। उन्होंने लिखा—
“झामुमो और झारखंड के लिए यह दोहरी क्षति असहनीय है। सरल, सौम्य और झारखंडियत के पैरोकार आदरणीय रामदास सोरेन जी का निधन अपूरणीय क्षति है। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति दें और हम सबको यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।”

 

 

इसे भी पढ़ें :

Tribute to Ramdas Soren: विधानसभा पहुंचा शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर, मुख्यमंत्री की ओर से दीपक बिरुआ ने दी श्रद्धांजलि

Spread the love
  • Related Posts

    Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

    किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…

    Spread the love

    Gua : सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान की मलेरिया से मौत

    गुवा :  सारंडा जंगल में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान नक्सलियों की गोलियां और आईईडी ही नहीं, मच्छर भी जवानों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। अभियान…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time