सरायकेला: चांडिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के शिकार हुए कुतल कुमार के परिजनों को बड़ी राहत मिली है। विधायक सविता महतो ने टाटा टीएमएच अस्पताल से बातचीत कर मृतक का करीब 80 हजार रुपये का बकाया बील माफ करवाया।
9 अगस्त को चांडिल के मुखिया होटल के पास सड़क दुर्घटना में कुतल कुमार, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने सभी को तुरंत टाटा टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान कुतल कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बच्चा अब स्वस्थ हैं।
अस्पताल का 80 हजार रुपये का बकाया बिल परिवार नहीं चुका पा रहा था। परिजनों ने स्थिति से विधायक सविता महतो को अवगत कराया। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप कर अस्पताल प्रबंधन से बात की और बिल माफ करवाकर शव को परिजनों को सौंपा। इस जानकारी की पुष्टि विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो ने की।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: जादूगोड़ा पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, भूमिगत यूरेनियम खदान में उतरे
There is no ads to display, Please add some


















































