Chandil: सड़क हादसे के मृतक के परिजनों का सहारा बनीं सविता महतो, माफ करवाया TMH का बिल

सरायकेला:  चांडिल थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के शिकार हुए कुतल कुमार के परिजनों को बड़ी राहत मिली है। विधायक सविता महतो ने टाटा टीएमएच अस्पताल से बातचीत कर मृतक का करीब 80 हजार रुपये का बकाया बील माफ करवाया।

9 अगस्त को चांडिल के मुखिया होटल के पास सड़क दुर्घटना में कुतल कुमार, उनकी पत्नी और बच्चा घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने सभी को तुरंत टाटा टीएमएच अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान कुतल कुमार की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बच्चा अब स्वस्थ हैं।

अस्पताल का 80 हजार रुपये का बकाया बिल परिवार नहीं चुका पा रहा था। परिजनों ने स्थिति से विधायक सविता महतो को अवगत कराया। उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप कर अस्पताल प्रबंधन से बात की और बिल माफ करवाकर शव को परिजनों को सौंपा। इस जानकारी की पुष्टि विधायक के आप्त सचिव काबलु महतो ने की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: जादूगोड़ा पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, भूमिगत यूरेनियम खदान में उतरे

Spread the love

Related Posts

Potka : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर चित्रांकन प्रतियोगिता, बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोटका : जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के निर्देश पर विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर प्रखंड कार्यालय के समीप फुटबॉल मैदान एवं…

Spread the love

Jadugora : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा व जालिम मार्डी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए पार्टी के उपाध्यक्ष

जादूगोड़ा : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा में पोटका से भागीरथी हांसदा को वरीय उपाध्यक्ष व जालिम मार्डी को उपाध्यक्ष पद पर ताजपोशी की गई है। इधर इस आशय का पत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time