Jharkhand: जादूगोड़ा पहुंचे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, भूमिगत यूरेनियम खदान में उतरे

जादूगोड़ा:  झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान अपने तीन दिवसीय राज्य प्रवास के दौरान शनिवार को जादूगोड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) की खदान का निरीक्षण किया। मुख्य न्यायाधीश चौहान ने जमीन से 880 मीटर गहराई में स्थित भूमिगत खदान में जाकर यूरेनियम उत्पादन की प्रक्रिया को करीब से समझा।

निरीक्षण के बाद वे जादूगोड़ा के प्रसिद्ध मंदिर भी पहुंचे, जहां पुजारी तरुण महापात्रा ने उन्हें विधि-विधान से पूजा कराई। इस दौरान न्यायाधीश चौहान ने झारखंड की समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए जादूगोड़ा थाना प्रभारी राजेश कुमार मंडल और पोटका थाना प्रभारी मनोज मुर्मू की अगुवाई में सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Shibu Soren Funeral: शिबू सोरेन के संस्कार भोज में शरीक हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई दिग्गज
Spread the love

Related Posts

Chaibasa: सेल प्रबंधन पर बेरोजगारी और CSR लापरवाही का आरोप, जल्द हो सकता है चक्का जाम

गुवा:  ठाकुरा गांव के ग्रामीणों ने गुवा सेल खदान प्रबंधन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है। शुक्रवार सुबह 10 बजे झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की अगुवाई में गांव…

Spread the love

Jamshedpur: हाथी-घोड़ा मंदिर के पास ट्रेलर अनियंत्रित, दो कारें और बाइक क्षतिग्रस्त

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र के हाथी-घोड़ा मंदिर के पास शुक्रवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। साकची से मानगो की ओर जा रहा एक ट्रेलर अचानक अनियंत्रित हो…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *