Bahragora: गड्ढों और कीचड़ में तब्दील सड़क से बढ़ी मुश्किलें, ग्रामीण बेहाल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के महेशपुर चौक से गुड़ाबांधा प्रखंड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। हाल की बारिश ने स्थिति और बिगाड़ दी है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और कीचड़ जमा हो गए हैं, जिससे लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है।

दो पहिया वाहनों के लिए यह सड़क बेहद खतरनाक हो गई है। फिसलने का खतरा हमेशा बना रहता है। आमजन, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और मरीजों को आने-जाने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क मरम्मत का काम लिडिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया है, लेकिन काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। नदी पार से होकर आने-जाने वाले लोग अब खासा नाराज हैं और जल्द सुधार नहीं होने पर विरोध की चेतावनी भी दे रहे हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Shibu Soren Funeral: नेमरा में संस्कार भोज के बाद CM ने रजरप्पा में किया अस्थि विसर्जन, परिवार रहा साथ

Spread the love

Related Posts

Bahragora : अज्ञात वाहन की टक्कर से दो इकलौते बेटों की मौत, परिजनों में छाया मातम

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की मानुषमुड़िया पंचायत स्थित जामजुरकी नदी के समीप रविवार सुबह एक अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर से भादुआ गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दो युवक पवित्र महतो…

Spread the love

Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में शिक्षक दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : साउथ प्वाइंट स्कूल, पटमदा में शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। सबसे पहले विद्यालय के डायरेक्टर प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के प्रतिमा के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time