Jadugora: 15 दिन बाद समाप्त हुई UCIL मजदूरों की हड़ताल, त्रिपक्षीय वार्ता में बनी सहमति

जादूगोड़ा:  यूसिल (UCIL) के नरवा पहाड़ माइंस में बीते 15 दिनों से चल रही ठेका मजदूरों की हड़ताल सोमवार को समाप्त हो गई। सहायक श्रमायुक्त सर्वेश कुमार की अध्यक्षता में चाईबासा में हुई त्रिपक्षीय वार्ता के बाद यह सहमति बनी।

बैठक में यूसिल प्रबंधन की ओर से कार्यकारी निदेशक एम.के. सिंघाई, महाप्रबंधक राकेश कुमार, जादूगोड़ा ग्रुप ऑफ माइंस के महाप्रबंधक मनोरंजन महाली और खान प्रबंधन के एम.के. सिंह मौजूद थे। वहीं ठेका मजदूर यूनियन की ओर से सुधीर सोरेन, विद्या सागर दास, बुधराय किस्कू, सुनील हासदा, लव किशोर मार्डी और बिशु बास्के शामिल हुए।

हड़ताल पर गए ठेका मजदूरों की मुख्य मांग 365 दिन रोजगार सुनिश्चित करने की थी। वार्ता के दौरान यूनियन नेताओं ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। कंपनी प्रबंधन ने इस पर सकारात्मक रुख दिखाया और शीघ्र पहल का आश्वासन दिया।

आश्वासन के बाद यूनियन नेताओं ने मजदूरों को हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की। इसके बाद नरवा पहाड़ माइंस गेट पर ठेका मजदूर नेता सुधीर सोरेन ने हड़ताल वापसी की घोषणा की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Arka Jain University के IT कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत

Spread the love

Related Posts

Cricket: टाटानगर लीजेंड बनी 2026 वेटरन्स चैंपियन

जमशेदपुर : मास्टर्स क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) के द्वारा दो दिवसीय 45 वर्ष से अधिक उम्र के प्लेयर्स के लिए एक वेटरन क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन टीजीएस क्रिकेट ग्राउंड गम्हरिया में…

Spread the love

Adityapur : सालडीह बस्ती में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, गोली लगने से युवक घायल, TMH में भर्ती

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह बस्ती स्थित श्रीनाथ पब्लिक स्कूल के समीप सोमवार देर रात दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद फायरिंग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *