Rambha College को B.Sc. नर्सिंग और भूगोल विषय की मान्यता, अगले सत्र से शुरू होगी पढ़ाई

पोटका:  गीतिलता क्षेत्र के रंभा कॉलेज को बीएससी नर्सिंग और कला संकाय के भूगोल विषय में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू करने की मान्यता मिल गई है। नए सत्र 2025 से छात्र-छात्राओं को इन विषयों में भी उच्च शिक्षा का अवसर मिलेगा।

कॉलेज में पहले से ही भौतिकी, रसायनशास्त्र, गणित, प्राणीशास्त्र (जूलॉजी), वनस्पति शास्त्र (बॉटनी) और जीव विज्ञान जैसे विज्ञान विषयों की पढ़ाई हो रही है। अब भूगोल और बीएससी नर्सिंग जुड़ जाने से यहां स्नातक शिक्षा का दायरा और व्यापक हो जाएगा।

साल 2021 से रंभा कॉलेज में स्नातक स्तर की पढ़ाई शुरू हुई थी। तब से यहां नियमित रूप से सेमिनार और कार्यशालाएं आयोजित होती हैं। कॉलेज के पास समृद्ध पुस्तकालय, आधुनिक प्रयोगशालाएं और अनुभवी शिक्षक उपलब्ध हैं।
छात्रों की सुविधा के लिए कॉलेज बस, कैंटीन, छात्रावास और इनडोर-आउटडोर खेलकूद की भी व्यवस्था है।

कॉलेज के अध्यक्ष रामबचन जी ने कहा, “हम गीतिलता क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा का मानक स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा उद्देश्य है कि आसपास के विद्यार्थी शैक्षणिक रूप से समृद्ध हों और उन्हें बहुआयामी विषयों में पढ़ाई का अवसर मिले।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर की बेटी वंदिता वंदिता का परचम, ताइक्वांडो में जीता गोल्ड


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर ओल्ड एज होम में  जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, डालसा सचिव बोले, बुजुर्ग बोझ नहीं अनुभव की पूंजी हैं 

    जमशेदपुर : अंतराष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस पर ओल्ड एज होम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि…

    Spread the love

    Jadugora : खुकड़ाडीह में मॉडल यूथ ग्राम सभा का आयोजन, ग्राम सभा के महत्व के प्रति बच्चों को किया जागरूक जागरूक

    जादूगोड़ा : भारत सरकार के निर्देश पर पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय खुकड़ाडीह में आज बृहस्यतिवार को मॉडल यूथ ग्राम सभा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time