जमशेदपुर: कोडरमा में आयोजित 25वीं सीनियर/11वीं कैडेट क्योंगी एवं 14वीं सीनियर/10वीं कैडेट पूसे ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 में जुस्को स्कूल, कदमा की छात्रा वंदिता कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 15 से 17 अगस्त तक आर.पी. मोदी इंटरनेशनल हाई स्कूल में कोडरमा जिला ताइक्वांडो संगठन के तत्वावधान में संपन्न हुई।
केबुल बस्ती की रहने वाली वंदिता (पिता अजय कुमार साहू, माता आरती साहू) पहले भी जिला और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल हासिल कर चुकी हैं। उनकी लगातार मेहनत और खेल के प्रति जुनून ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
वंदिता की इस उपलब्धि पर जमशेदपुरभर से बधाइयां मिल रही हैं। भाजपा नेता दिनेश कुमार ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और लगन ने पूरे शहर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने वंदिता को युवाओं के लिए प्रेरणा बताया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कला उत्सव, 21 विद्यालयों के छात्र हुए शामिल
There is no ads to display, Please add some



















































