कोच्चि: केरल हाईकोर्ट में मंगलवार सुबह एक अजीब घटना के चलते कार्यवाही रोकनी पड़ी। मुख्य न्यायाधीश नितिन जमदार और न्यायमूर्ति बसंत बालाजी की बेंच में सुनवाई चल रही थी, तभी कोर्टरूम में अचानक तेज दुर्गंध फैल गई।
छत और एसी डक्ट से आई बदबू
कोर्टरूम में मौजूद लोगों ने बदबू को छत और एसी डक्ट से आते हुए महसूस किया। जांच में पता चला कि यह गंध जंगली एसियन पाम सिवेट (civet cat) के पेशाब से आ रही थी। इसके बाद तुरंत सफाई कराई गई और कोर्ट की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। बदबू के कारण कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई आगे बढ़ा दी गई। कोर्ट ने इन्हें बाद की तारीख पर सूचीबद्ध करने का आदेश दिया।
वन विभाग ने पकड़ा सिवेट
वन विभाग की टीम ने सोमवार रात ही उस सिवेट को पकड़ लिया था और सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया। माना जा रहा है कि कोर्ट परिसर में वह घुस आया था, जिसके कारण यह समस्या खड़ी हुई।
इसे भी पढ़ें : Delhi: जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को युवक ने जड़ा थप्पड़, पक्ष-विपक्ष दोनों ने की निंदा
There is no ads to display, Please add some




















































