Saraikela: दलमा की तराई में मिट्टी के घर ढहे, राहत को तरसे ग्रामीण

सरायकेला:  लगातार हो रही बारिश ने दलमा सेंचुरी की तराई में बसे आदिवासी बहुल माकुलाकोचा गांव की तस्वीर बदल दी है। यहां कई मिट्टी के घर ढह गए, जबकि कई घरों से पानी टपक रहा है। मजबूर होकर प्रभावित परिवारों ने गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में शरण ली है। गांव के भमर सिंह, बिनोता सिंह और सोतिला सिंह समेत कई परिवारों के घर पूरी तरह गिर गए हैं। अब गांव के कई अन्य घर भी जर्जर हालत में हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत से लेकर जिला प्रशासन तक कोई भी पदाधिकारी अब तक पीड़ितों की सुध लेने नहीं पहुंचा है। न तो राहत सामग्री मिली है और न ही कोई अस्थायी व्यवस्था की गई है। इस लापरवाही को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है।

माकुलाकोचा के लोग खेती और जंगल पर निर्भर रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ईको सेंसिटिव जोन के नाम पर उन्हें डराया जाता है, लेकिन असली संकट में उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराई जाती। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द राहत सामग्री, अस्थायी आश्रय और जर्जर घरों की मरम्मत/पुनर्निर्माण की योजना बनाए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, रेड अलर्ट जारी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नानी बाई की कठिनाई और भगवान पर अटूट विश्वास के वर्णन ने श्रद्धालुओं को किया भावविभोर

साकची में नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा का दूसरा दिन जमशेदपुर : भक्त को भगवान से सीघे जोड़ने वाली नानी बाई रो मायरो धार्मिक कथा के दूसरे दिन बुधवार…

Spread the love

Bahragora : रफ़्तार ने छीनी जिंदगी, बहरागोड़ा में ट्रक ने टेंपो को रौंदा, चालक की मौत, चार ग्रामीण गंभीर

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड में राष्ट्रीय राजमार्ग-49 एक बार फिर रक्त रंजित हुआ। बुधवार को बरसोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा चौक के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने टेंपो को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time