Jamshedpur: सुवर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान से ऊपर, रेड अलर्ट जारी

जमशेदपुर:  झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग जिलों से दर्दनाक हादसों की खबरें आई हैं। अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है, एक व्यक्ति लापता है और कई लोग घायल हैं।

नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर
जमशेदपुर में सुवर्णरेखा नदी मानगो पुल पर और खरकई नदी आदित्यपुर पुल पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।

सुवर्णरेखा नदी (मानगो पुल):
खतरे का स्तर: 121.50 मीटर
वर्तमान स्तर: 122.48 मीटर

खरकई नदी (आदित्यपुर पुल):
खतरे का स्तर: 129.00 मीटर
वर्तमान स्तर: 131.60 मीटर

प्रशासन ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है।

सरायकेला-खरसावां में हादसे
शुक्रवार रात सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के डांडू गांव में एक कच्चा मकान गिर गया। इसमें महिला और उसका सात वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। इस हादसे में आठ अन्य लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में चल रहा है।
इसी जिले के खरसावां थाना क्षेत्र के कोल शिमला गांव में शनिवार तड़के घर की दीवार गिर गई। इस हादसे में पांच साल के बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और बहन घायल हो गए। घायलों का इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है।

मौसम विभाग का अलर्ट
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी बाबूराज पीपी ने बताया कि झारखंड के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र सक्रिय है। इसके कारण अगले 24 घंटे तक भारी बारिश होगी, जो धीरे-धीरे कमजोर होगी। राज्य में 29 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने पाला्मू, गढ़वा और चतरा के लिए रेड अलर्ट और लातेहार, रांची, खूंटी, लोहरदगा, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

सामान्य से ज्यादा बारिश
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश लातेहार के चंद्रा में 205 मिमी दर्ज की गई। सरायकेला में 146 मिमी, रांची और चाईबासा में 120-120 मिमी बारिश हुई। 1 जून से 23 अगस्त तक झारखंड में 927.7 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि सामान्य बारिश 738.3 मिमी होती है। यानी राज्य में इस बार अब तक 32 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में बारिश का कहर, मिट्टी के मकान ढहे, बच्चे की मौत और कई घायल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रोज हाउस , वर्ल्ड ट्रक एवं ईआरसी में अभिनंदन समारोह आयोजित

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के सम्मान में रविवार को टाटा मोटर्स के तीन विभागों क्वालिटी व सीसीई, वर्ल्ड ट्रक…

Spread the love

Jamshedpur : रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा : अमरप्रीत सिंह काले

जन सेवा संघ ट्रस्ट एवं प्रयत्न संस्था के रक्तदान शिविरों में शामिल होकर रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : धतकीडीह स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में जन सेवा संघ ट्रस्ट द्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time