Saraikela: सरायकेला में बारिश का कहर, मिट्टी के मकान ढहे, बच्चे की मौत और कई घायल

सरायकेला:  झारखंड के सरायकेला जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के डांडू गांव में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी का कच्चा मकान गिरने से 10 लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत मलबा हटाया और सभी को बाहर निकालकर राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक इलाज के बाद 7 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बीडीओ मलय कुमार और स्थानीय मुखिया सानो टुडू घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

इसी तरह खरसावां थाना क्षेत्र के कील शिमला गांव में शनिवार सुबह 4 बजे मिट्टी का मकान ढह गया। इस हादसे में मुन्ना बोदरा का 5 वर्षीय पुत्र बजाय बोदरा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मुन्ना बोदरा, उनकी पत्नी अनुष्का बोदरा और ढाई वर्षीय बेटी गुरबारी बोदरा घायल हो गए।

सुबह हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत जुटे और मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सभी को सरायकेला सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थोड़ी देर बाद पुलिस-प्रशासन भी मौके पर पहुंचा और राहत-बचाव अभियान चलाया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur  : विभागीय बैठक में पंसस के सवालों का अधिकारी नहीं देते हैं जवाब, उपायुक्त से शिकायत

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *