Jamshedpur : जुगसलाई राणी सती दादी मंदिर में भक्तों की भीड़ से बना मेला जैसा माहौल, भादो मास अमावस्या पूजा धूमधाम से संपन्न

जमशेदपुर : शनिवार को जुगसलाई गर्ल्स स्कूल रोड स्थित श्री राणी सती दादी मंदिर मे हर साल की तरह इस साल भी भादो मास अमावस्या को उत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धा और विश्वास के साथ भादो अमावस्या पर झुंझुनू वाली श्री राणी सती दादी जी की विशेष पूजा सुबह 06.30 बजे से शुभारंभ हुई। मंदिर के पुजारी बिमल पाण्डेय ने पूजा करायी। लगातार हो रही बारिश में भी भादो अमावस्या पर मंदिर में पूजा एवं दर्शन के लिए दूर-दराज से भी दिन भर दादी भक्तों का आना-जाना लगा रहा। जिससे मदिर में मेला जैसा माहौल बना रहा। सारे दिन पूजा एवं जात का धार्मिक कार्यक्रम चला। संध्या 6.20 पर आरती की गयी। रात्रि 8 बजे से भजन कीर्तन का शुभारंभ हुआ, जो रात लगभग 10 बजे तक चला। दादी जी का दरबार एवं मदिर को रंग बिरंगे खुशबूदार फूलों से श्रृंगार किया गया था। साथ ही मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सज्जा की गयी थी।

धार्मिक अनुष्ठान में शामिल लोग

इस कार्यक्रम को सुंदर एवं भव्य रूप से संपन्न कराने में श्री राणी सती दादी मंदिर कमिटी एवं समस्त खीरवाल परिवार का योगदान रहा। भजन कीर्तन में लगे दादी के जयकारेः- संध्या भजन कीर्तन का शुभारंभं श्री गणेश वंदना ओम गं गणपतये नमो नमः सुखकर्ता दुखहर्ता… से भक्तों द्धारा किया गया। इस दौरान मोटी सेठानी म्हारो बेड़ो पार लगाणो पड़सी…, म्हारे सर पे है दादी जी रो हाथ झुंझुनूं की दादी ने कमाल कर दिया…, चिटटी आई रे झुंझुनूं से म्हारी दादी की चिटटी आई रे…. दादी जी के हाथ रचाई मेहँदी… चालो बुलावे राणी सती दादी झुंझुनू जावेली रेल गाड़ी…. आदि भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान राणी सती दादी के जयकारे लगते रहे। भजन कीर्तन से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया था। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भक्ति की गंगा में डुबकी लगाते रहे।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : एनएच 18 पर पुलिया क्षतिग्रस्त, बाहर निकला सरिया दुर्घटना को कर रहा आमंत्रित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डीएमएफटी, नीति आयोग, सांसद- विधायक मद की योजनाओं की समीक्षा,  लंबित योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला विकास, जिला योजना एवं जिला ग्रामीण विकास शाखा अंतर्गत विभिन्न मदों से संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के उप महापौर ने चार माह बाद हुई बोर्ड बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल, टेंडर प्रस्तावों और कार्यवाही की विधिक समीक्षा की डीसी से मांग

जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की 18 अगस्त 2026 को आयोजित बोर्ड बैठक को लेकर निगम के उप महापौर ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time