Jamshedpur: घोड़ा चौक के पास मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

जमशेदपुर: जुगसलाई नगर पालिका क्षेत्र के घोड़ा चौक के पास पोल नंबर 250/13 के समीप बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

सुबह सबसे पहले स्थानीय लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी। आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रेल थाना जीआरपी को सौंप दिया।

जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष प्रतीत होती है। जांच के दौरान उसके हाथ पर ‘ॐ नमः शिवाय’ गुदा हुआ पाया गया है, जो पहचान में मददगार हो सकता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई है, लेकिन अन्य संभावनाओं पर भी जांच की जा रही है। आसपास के थानों और गुमशुदगी दर्ज कराने वाले परिवारों को सूचना दी गई है, ताकि मृतक की शिनाख्त की जा सके।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह अचानक शव देखे जाने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतक की पहचान का इंतजार कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में चूल्हे से निकली चिंगारी ने होटल को किया खाक, सारा सामान जला

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

    जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

    Spread the love

    Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

    विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time