Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना ने दो आतंकी किए ढेर

जम्मू:  जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर में गुरुवार को भारतीय सेना ने आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी। सेना ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकियों को ढेर कर दिया।

आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास दिखाई दिए थे। उन्होंने सेना के जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने दोनों को मार गिराया। इसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। सेना ने यह ऑपरेशन बुधवार (27 अगस्त) से ही शुरू कर दिया था।

पाकिस्तान लगातार भारत के खिलाफ साजिश रच रहा है। इस महीने कई बार आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर चुके हैं, लेकिन हर बार सेना ने उन्हें नाकाम किया है।

गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सेना ने सौ से ज्यादा आतंकियों को ढेर किया था और पाकिस्तान व पीओके में स्थित नौ आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसके बावजूद पाक की ओर से आतंकियों को भेजने की कोशिशें जारी हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : ट्रंप के सलाहकार का बड़ा बयान, बोले – “शांति का रास्ता दिल्ली से होकर जाता है”, जानिए क्या है वजह ?

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : स्वर्णरेखा के तट पर सेना के शौर्य से टला बड़ा खतरा, धमाके के साथ ग्रामीणों ने ली चैन की सांस,  कंट्रोल्ड ब्लास्ट कर सेना ने दो जिंदा बमों को किया निष्क्रिय

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के पानीपड़ा नागुड़साई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से दहशत की स्थिति थी। लेकिन बुधवार का सूरज एक नई उम्मीद लेकर आया। भारतीय सेना के बम…

    Spread the love

    Bahrahora : स्वर्ण रेखा नदी में मिला बम सफलतापूर्वक निष्क्रिय, ग्रामीणों ने ली चैन की सांस

    बहरागोड़ा : पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत पानीपड़ा नागुड़साई स्थित स्वर्ण रेखा नदी से बरामद जीवित बम को बुधवार को सेना की बम निरोधक टीम (Bomb Squad) द्वारा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time