Jamshedpur: साकची गुरुद्वारा को नज़रअंदाज़ करने का आरोप, प्रधान निशान सिंह ने CGPC पर उठाए सवाल

जमशेदपुर:  साकची गुरुद्वारा साहिब के प्रधान निशान सिंह ने शनिवार को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि साकची गुरुद्वारा के साथ लगातार सौतेला व्यवहार किया जा रहा है और प्रबंधन को पंथक आयोजनों से जानबूझकर अलग रखा जा रहा है।

निशान सिंह ने बताया कि इस साल गुरु तेग बहादुर साहिब जी और भाई मती दास, भाई सती दास व भाई दियाला जी की 350वीं शहादत स्मृति पर आयोजित दो दिवसीय शहीदी नगर कीर्तन से साकची गुरुद्वारा कमिटी को पूरी तरह अलग कर दिया गया। जबकि, पूरे कोल्हान में साकची गुरुद्वारा को ‘सेंट्रल गुरुद्वारा’ के नाम से जाना जाता है।

उन्होंने कहा कि आयोजन से कुछ दिन पहले सीजीपीसी ने सभी गुरुद्वारों के प्रधान और महासचिवों की बैठक बुलाई थी, लेकिन साकची गुरुद्वारा प्रबंधन को उसमें आमंत्रित तक नहीं किया गया।

प्रधान निशान सिंह ने कहा, “इतिहास गवाह है कि जब भी बड़ा पंथक आयोजन हुआ है, साकची गुरुद्वारा ही हमेशा केंद्र रहा है। लेकिन इस बार द्वेष की भावना से न तो कोई संवाद हुआ और न ही जागृति यात्रा के रात्रि विश्राम की व्यवस्था यहाँ की गई। यह सीजीपीसी की संकीर्ण मानसिकता दिखाता है।”

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि व्यक्तिगत या वैचारिक मतभेद अपनी जगह हो सकते हैं, लेकिन धार्मिक आयोजनों और पंथक कार्यक्रमों पर संवाद बनाए रखना जरूरी है। “अगर आपसी संवाद और सहयोग की परंपरा कायम रहेगी तो न सिर्फ सिख समाज में बल्कि दूसरे समुदायों के बीच भी भाईचारे का संदेश जाएगा।”

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में PM विश्वकर्मा योजना की समीक्षा, 26 हज़ार से अधिक लाभुक पंजीकृत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time