भारत-अमेरिका रिश्तों में नई खटास, ट्रेजरी सचिव बोले – “मजबूत रिश्ते, मतभेद सुलझाए जा सकते हैं”

नई दिल्ली:  भारत और अमेरिका के बीच व्यापार और ऊर्जा को लेकर तनाव बढ़ गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर 50% टैरिफ लगाने और रूसी तेल खरीद को लेकर नाराजगी जताने के बाद अब अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट ने भी कड़ा संदेश दिया है।

बेसेंट ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच रिश्ते मजबूत नींव पर खड़े हैं। उनके मुताबिक, “दो महान लोकतांत्रिक देश हैं, इसलिए मतभेद सुलझाए जा सकते हैं।”

बेसेंट ने भारत के रूस से सस्ते तेल खरीदने और उसे परिष्कृत कर बेचने पर आपत्ति जताई। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया मॉस्को को यूक्रेन युद्ध के लिए वित्तीय मदद दे रही है, जो अमेरिका को स्वीकार नहीं है।

बेसेंट ने स्पष्ट किया कि ट्रंप प्रशासन ने भारत पर टैरिफ इसलिए बढ़ाए क्योंकि व्यापार वार्ता काफी धीमी चल रही थी। उन्होंने बताया कि पहले 25% और फिर 50% टैरिफ लगाना प्रशासन की मजबूरी बनी।

इंटरव्यू के दौरान बेसेंट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुलाकातों का भी उल्लेख किया, जिसमें उन्होंने SCO शिखर सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से बातचीत की थी। बेसेंट का कहना था कि भारत की मूल्य प्रणाली अमेरिका और चीन से मेल खाती है, रूस से नहीं।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Modi -जिनपिंग मुलाकात के बाद अमेरिका में खलबली, नवारो ने भारत को घेरा
Spread the love
  • Related Posts

    Chaibasa : भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे : सोनाराम सिंकू

    पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी,भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई।…

    Spread the love

    Muri : 27 से 31 म‌ई तक मोदी सरकार का पूतला दहन एवं 9-10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय

    मुरी : राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की आनलाईन बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड सहित देशभर में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में पूरे देश…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time